Budgies Parrot Information & Care || बजरी तोते की पूरी जानकारी और देखभाल केसे करे.
बजरी तोते की पूरी जानकारी :-
बजरी तोता (Budgies Parrots) पूरी दुनिया मे सबसे जियादा पाले जाने वाले तोता हे | बजरी तोते की देखभाल करना बड़ा आसान हैं, और बजरी तोते की कीमत भारत मे बहुत कम होती हे | पुरे भारत मे एक नार्मल बजरी तोते की कीमत 500/- से 600/- rs होती है | इस वजह से बजरी तोता हर किसी का पसंदीदा पालतू पक्षी है | बजरी तोता आकार मे छोटे और देख ने मे रंगबेरंगी और सुंदर होते हैं |
बजरी तोते का इतिहास :-
बजरी तोते को कई देशों में Budgies Parrot , Budgerigar, Parakeet और ऐसे कई अलग-अलग नामों से बुलाया जाता हैं | इस तोते की मुख्य प्रजाति 'ऑस्ट्रेलिया ' में पाई जाती हैं इस तोते को पहला परिचय करवाने वाला इंसान का नाम था ( " जॉर्ज शॉ " ) 1850 में , जो एक अंग्रेज वनस्पति शास्त्री और एक प्राणी विज्ञानी भी था | आज इसे जिस नाम से हम सब जानते हैं (Budgies Parrot) इस का नामकरण किया था |
बजरी तोते पहला प्रजनन
बजरी तोते का पहला प्रजनन 1870 में ब्रिटेन मे " जॉन गोल्ड " ( John Gould )नाम के एक पक्षी वैज्ञानिक ने प्रजनन करवाना शुरू किया था | बजरी तोते का मुख्य रंग हरा है, जिस पर काले और पिले रंग के धब्बे होते है | लेकिन आज अलग-अलग तरीको से प्रजनन करवाने के कारण कई प्रजातियां विभिन्न रंगो में पाई जाती हैं |
बजरी तोते काजीवनकाल
बजरी तोते का औसत जीवनकाल 5/6 वर्ष का होता है, और वे "7 " महीने की उम्र से ही प्रजनन करना शुरू कर देते हैं | वे आमतौर पर साल में 4-5 बार अंडे देते हैं | बजरी तोते एक बार में 4-5 से लेकर 5-8 तक अंडे दे सकते हैं | अंडे देने के 21 दिन के बाद, एक-एक करके बच्चा बाहर आना शुरू कर देता है | बच्चे बाहर आने के 7-8 दिन बाद उनकी आँखे खुलने लगती है | और 60 दिनों के बाद बच्चे अपना खाना खुद से खाने लगते हैं | बजरी तोते आमतौर पर थोड़े शर्मीले और डरपोक स्वभाव के होते हैं, इसलिए उन्हें प्रजनन करते समय ज्यादा परेशान नहीं करना चाहिए | सिर्फ दाना-पानी और पिंजरे की साफ-सफाई करने के अलावा उनके पास कम ही जाना चाहिए |
तोता पालना किया शुभ होता है क्या |
कुछ सभ्यताओं के अनुसार तोते को सौभाग्य, वफादारी और प्रेम का प्रतिक माना जाता है तो कुछ में तोते का दिखना लम्बी आयु का प्रतीक होता है।
तोता पालने से घर में शांति, सुख और समृद्धि आती है। इसे घर के दक्षिण पश्चिम के कोने में रखने से धन और वैभव की कमी नहीं रहती है। माना जाता है कि इससे घर का वास्तुदोष भी ठीक होता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें